Almora News:भाजपा पदाधिकारियो ने किया क्वारब का निरीक्षण,कहा तेजी से चल रहा है मुख्य मार्ग एवं वैकल्पिक मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य,मुख्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा का किया आभार व्यक्त

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-भाजपा पदाधिकारियो ने शनिवार को क्वारब पहुंचकर मुख्य मार्ग एवं वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया तथा कहा कि क्वारब मुख्य मार्ग एवं वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है।उन्होंने इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का भी आभार व्यक्त किया। भाजपा पदाधिकारियो ने कहा कि बहुत जल्द वैकल्पिक मार्ग बनकर प्रारंभ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनहित के कार्यों के लिए संकल्पबद्ध है। पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि क्वारब मार्ग खराब होने के कारण जनता, व्यापारियों एवं मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने इस मामले को गंभीरता से लिया एवं क्वारब मार्ग सुधारीकरण एवं वैकल्पिक मार्ग निर्माण के लिए धनराशि निर्गत की।भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि मार्गो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा वैकल्पिक मार्ग भी बहुत जल्द बनकर तैयार होगा। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि प्रदेश सरकार और सूबे के मुख्यमंत्री जनता से जुड़े मुद्दों को स्वयं देख रहे हैं। क्वारब मामले में भी उनके द्वारा अविलंब कार्यवाही कर धनराशि स्वीकृत की गई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पदाधिकारी भी निर्माण कार्य का जायजा लेने स्थल पर पहुंचे तथा देख कर स्पष्ट है कि कार्य बड़ी तेजी से हो रहा है। स्थलीय निरीक्षण में पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा पार्षद अभिषेक जोशी कृष्ण बहादुर सिंह मनोज पाठक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *