Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान में बड़ी कार्यवाही,42 पेटियों में 504 बोतल अवैध अंग्रजी शराब बरामद कर 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसओजी व दन्या पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा पिकप

बरामद शराब की कीमत 3.93 लाख

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी सफलता पुलिस टीम के हाथ लगी है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

दिनांक 24/05/2024 को थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी एवं एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में दन्या पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गरुड़ाबाज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पिकप संख्या UK04 CC 6066 के चालक मनोज कुमार के कब्जे से कुल 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विराट हिंदू सम्मेलन 2026: टाटिक और फालसीमा बनीं उप-बस्तियां, 22 फरवरी को सिमकिनी मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब

💠गिरफ्तार अभियुक्त- 

मनोज कुमार उम्र-26 वर्ष पुत्र श्री गोधन सिंह निवासी पुभाऊँ जैंती थाना लमगड़ा,अल्मोड़ा  

💠बरामदगी-

42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब 

कीमत- 3,93,120/- रुपये 

💠पुलिस टीम-

1.श्री कुन्दन सिंह रौतेला, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा

2.उ0नि0 प्रशिक्षु श्री दीपक बहुगुणा, थाना दन्या

3.हेड कानि0 श्री विनोद डसीला, थाना दन्या

4.कानि0 कुन्दन सिंह,थाना दन्या 

5.कानि0 राजेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा 

6.कानि0 राकेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *