Almora News :थाना भतरौजखान व देघाट पुलिस ने लगायी जागरुकता चौपाल पोस्टर, बैनर व पम्पलेट आदि के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से जनमानस को किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.01.2024 को-

1-थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला उ0नि0 सुश्री मीना आर्या, अपर उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान के तहत जगह-जगह बैनर, पेम्पलेट, पोस्टर आदि के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करते हुए नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update Uttrakhand:उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी: देहरादून समेत 4 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', तेज बारिश की चेतावनी

2-थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा ग्राम चिन्तोली (नागचुलाखाल) में चौपाल लगाकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। उपस्थित गणमान्य लोग द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। मौके पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक: अल्मोड़ा में एसएसपी नैनीताल और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभाव, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया और उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को किराएदार सत्यापन करने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *