Almora News:आकांक्षा कोण्डे ने जनपद की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

ख़बर शेयर करें -

2018 बैच की आईएएस आकांक्षा कोण्डे ने बीते बुधवार को अपराह्न में अल्मोड़ा जनपद की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला लिया। आकांक्षा कोण्डे इससे पूर्व महाप्रबंधक सिडकुल हरिद्वार के पद पर तैनात थी। अल्मोड़ा में आकांक्षा कोण्डे 24 वें नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं।

🔹हर प्रकार की समस्याओं का किया जाएगा निदान

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सर्वर डाउन होने से थमी रसोई गैस की केवाईसी, इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़

इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।