Almora News:जनपद की कमान संभालते ही नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा का नशे पर वार, चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ,प्रभारी निरीक्षक,थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष  दिनेश नाथ महंत,प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में आज लमगड़ा पुलिस, एस0ओ0जी0 व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान धौलगड़िया तिराहे के पास अभियुक्त दीवान सिंह राणा के कब्जे से 1.143 किग्रा चरस बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा का थाना भतरौजखान का औचक निरीक्षण,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर

🔹चेंकिग के दौरान आया पकड़ में 

  मामले में एसओजी प्रभारी  सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्त चरस को तराई की ओर ले जा रहा था, जिसका उद्देश्य उसे बेचकर लाभ अर्जित करना था,चेंकिग के दौरान गिरफ्त में आया । 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ | चंपावत उत्तराखंड के जनपद चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर दयाल सिंह रावत ने की आत्महत्या

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

दीवान सिंह राणा पुत्र श्री प्रताप सिंह राणा निवासी कनवाड़ देवीधूरा थाना पाटी चम्पावत 

कीमत –1,14,300 रुपये

🔹पुलिस टीम-

1.उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा 

2.कानि0 श्री अर्जुन लाल चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा । 

3.कानि0 श्री राजेश भट्ट एस0ओ0जी0/एएनटीएफ

4.कानि0 राकेश भट्ट एस0ओ0जी0/एएनटीएफ

5.कानि0 यामिन एस0ओ0जी0/एएनटीएफ

6.कानि0 विरेन्द्र सिंह एस0ओ0जी0/एएनटीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *