Almora News:मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 21 फरवरी को अल्मोड़ा आगमन।

0
ख़बर शेयर करें -

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अल्मोड़ा (भिकियासैंण) के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री जी अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे।

हेलीपैड से मा0 मुख्यमंत्री जी कार द्वारा भतरोजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश।

इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी सायं लगभग 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) जाएंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्वर्गीय पत्रकार जगदीश चंद्र तिवारी के परिवार को मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से ₹5 लाख की सहायता

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *