Almora News :एएनटीएफ प्रभारी ने राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज दन्या में लगायी जागरुकता पाठशाला,दी विभिन्न विषयों की जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान

श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों,नगर,कस्बों,ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।  

 आज दिनांक 15.05.2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएनटीएफ श्री सुनील धानिक द्वारा थाना दन्या पुलिस को साथ लेकर राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज दन्या में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टाँफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भतरौजखान पुलिस ने बाजार में चलाया जनजागरूकता अभियान; लोगों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

💠साइबर अपराध जागरूकता-

वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।  

💠महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी-

इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

💠गौरा शक्ति-

महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। 

💠हेल्प लाइन नंबर-

इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

💠नवीन कानूनों की जागरूकता-

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *