Almora News:मेडिकल कालेज में मृतक का शव ले जाने को नहीं मिली एम्बुलेंस,चार घंटे तक मृतक के शव के पास बैठी रही पुत्री,भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से मिली शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-काफलीगैर निवासी एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान आज प्रातः अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गयी।मृतक के साथ केवल उनकी पुत्री थी।बता देना चाहेंगे कि मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी‌ तथा मृतक की पुत्री के पास मृतक का शरीर अपने घर काफलीगैर ले जाने तक की व्यवस्था नहीं थी।इ

सकी सूचना जैसे ही भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को मिली वे तुरन्त मेडिकल कालेज अल्मोड़ा पहुंचे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था के प्रयास किये‌। एम्बुलैंस उपलब्ध ना होने की दशा में उनके द्वारा स्वप्रयासों से मृतक का शरीर उनके घर पहुंचाने के लिए प्राईवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली गयी। लेकिन इस सब घटनाक्रम के बीच भाजपा नगर अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस उपलब्ध ना होने की सूचना देहरादून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तथा इस पर रोष प्रकट किया।इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकारी एम्बुलेंस मेडिकल कालेज भिजवाई गयी जिसमें मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर भेजा गया। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि मेडिकल कालेज,बेस चिकित्सालय में ऐसी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके मृत शरीर को उसके परिजन घर ले जा सके।हांलांकि आज चार घंटे बाद भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से मृतक के शरीर को उनके घर भेजा जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये अल्मोड़ा पुलिस ने परिवहन विभाग व अन्य के साथ चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द ही इस सम्बन्ध में बात की जाएगी तथा ये सुनिश्चित कराया जाएगा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ इस तरह की घटना होने पर मृत शरीर को मृतक के घर छोड़ने के लिए मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस की स्थाई व्यवस्था हो।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी एवं नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *