Almora News:अल्मोड़ा पुलिस ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली,जनमानस से यातायात नियमों के पालन हेतु की अपील

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु के निर्देशन में इस रैली का आयोजन किया गया।

🔹यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई

सीओ अल्मोड़ा,यातायात विमल प्रसाद द्वारा बाइक रैली का शुभारंभ नगर के रघुनाथ सिटी मॉल से बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया, रैली का समापन नगर के टैक्सी स्टैंड पर हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रैली में अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए  बैनर, पोस्टर व पंपलेटों के साथ ऊर्जावान स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।

🔹दंडात्मक कार्यवाही की जानकारी देकर जागरूक किया

  सीओ अल्मोड़ा,यातायात द्वारा टैक्सी स्टैंड पर मौजूद वाहन चालकों व जनता को सड़क सुरक्षा व  यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनने, वाहन में हमेशा निर्धारित सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन चालक पर होने वाली चालानी, दंडात्मक कार्यवाही की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का 'वायरल' मर्ज: 6 छात्रों पर भारी जुर्माना, प्रशासन ने सख्त कार्रवाई से दिया संदेश

🔹सेवा प्राधिकरण के वालंटियर मौजूद रहे

बाइक रैली में यातायात निरीक्षक श्री गणेश सिंह हरड़िया, टीएसआई श्री अयूब अली  सहित अल्मोड़ा पुलिस के अन्य अधिकारी,कर्मचारी गण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर मौजूद रहे ।