Almora News:अल्मोड़ा साईबर सेल के जवानों ने सड़क पर मिले नगदी भरे पर्स को स्वामी का पता लगाकर किया सकुशल सुपुर्द

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर मनान निवासी मोहित जोशी व पंकज वर्मा को एक पर्स सड़क पर मिला, जिसमें 3,000 रूपये व कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे,दोनों  सज्जनों ने  ईमानदारी का परिचय देते हुए, पर्स स्वामी का पता लगाकर उनको सकुशल सुपुर्द करने की कोशिश की थी।

🔹पर्स को उसके स्वामी को लौटाने के लिए साईबर सेल से किया था आग्रह

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मसूरी: पिता की वर्दी का झांसा पड़ा भारी, नशे में 'वर्दी' का रौब झाड़ रहे रईसजादे को पुलिस ने सिखाया सबक

लेकिन उनको पर्स स्वामी का पता नही चल पा रहा था, तत्पश्चात उनके द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल से सम्पर्क किया गया और पर्स के बारे में बताकर उसको पर्स स्वामी के सुपुर्द करने का आग्रह किया गया।

🔹दो सज्जनों ने ईमानदारी का दिया परिचय 

  साईबर सेल में तैनात कानि0  इन्द्र  कुमार  व कानि0 बलवन्त प्रसाद द्वारा पर्स स्वामी के बारे जानकारी जुटायी गयी और पर्स स्वामी श्री हेमचन्द्र जोशी निवासी दौलाघट का पता लगाकर  नगदी व आवश्यक कागजात सहित पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।पर्स स्वामी द्वारा मनान निवासी दोनों व्यक्तियों की ईमानदारी व अल्मोड़ा पुलिस के जनसेवा भाव की भूंरी-भूंरी प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *