Almora News:अधिवक्ता मनोज बचखेती ने बजट को बताया दूरदर्शी,कहा 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा पूरा।

0
ख़बर शेयर करें -

भाजपा नेता  मनोज बचखेती  ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने इस बजट को भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला एक दूरदर्शी रोडमैप बताया है। बचखेती ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है बल्कि यह देश के हर वर्ग की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की आर्थिक सूझबूझ की सराहना की।बजट की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बचखेती  ने कहा केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और मजबूत कदम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने इस बजट में गरीब,किसान,युवा और मध्यम वर्ग सभी को सशक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है।बुनियादी ढांचे,रोजगार और नवाचार पर विशेष जोर देकर यह बजट सही मायने में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा।हम इसका हृदय से स्वागत  किया और कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने और टैक्स प्रणाली को सरल बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने जोर दिया कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि रोजगार के लाखों नए अवसर भी पैदा होंगे।स्टार्टअप्स और इनोवेशन के लिए घोषित नई नीतियां भारत को वैश्विक तकनीकी हब बनाने में मदद करेंगी।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार यह सुनिश्चित करता है कि विकास की इस यात्रा में कोई पीछे न छूट जाए।बचखेती  ने विश्वास जताया कि यह बजट भारत की जीडीपी विकास दर को गति देगा और देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *