Almora News:व्यापारी के घर से चोर ने चुराई लाइसेंसी पिस्तौल,जाने मामला

ख़बर शेयर करें -

यहां चोरों ने नगर के भ्यारखोला इलाके में कारोबारी के कमरे के लॉकर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर उसमे रखी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली।व्यापारी नीरज पवार ने कोतवाली में तहरीर देकर रिवाॅल्वर और चोर का पता लगाने की मांग की है।

🔹यह था मामला 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

व्यापारी के मुताबिक उसके कमरे में अलमारी में बने लाकर में रिवाॅल्वर रखी थी। उसकी चाबी भी पास में थी। किसी ने लाकर खोलकर उसमें से रिवाॅल्वर चोरी कर ली। उसके मुताबिक उसके घर में निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसमें कई मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है। मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।