Almora News :नगर के बख क्षेत्र के पावरहाउस के पास अचानक लगी जंगल में आग,जिसमे दामोधारा क्षेत्र के जंगल को भी अपने चपेट में ले लिया

0
ख़बर शेयर करें -

गर्मी के कारण क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इससे वन संपदा को काफी नुकसान भी हो रहा है। आज अल्मोड़ा जिले के नगर क्षेत्र से लगे बख के पास दामोधर क्षेत्र के जंगल में अचानक आग धधकने लगी।

💠जंगल में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

मिली जानकारी के अनुसार आज बख क्षेत्र के पावरहाउस के पास दोपहर में जंगल में अचानक लग गयी। देखते ही देखते यह आग विकराल हो गई। साथ भीषण होती आग ने दामोधर क्षेत्र के जंगल को अपने चपेट में ले लिया। यह आग आवासीय मकानों के साथ आबादी की ओर भी बढ़ने लगी। जिसके बाद फायर यूनिट को इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर यूनिट पंहुची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *