Almora News:यहां अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में लगी आग,बाल बाल टला बड़ा हादसा

जिला अस्पताल में कल 14 दिसंबर को बड़ा हादसा होने से बच गया। शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई, इससे पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से एक्सरे सहित अन्य जांच ठप हो गई और मरीजों को बगैर रिपोर्ट के लौटना पड़ा।चिकित्सक और भर्ती कक्षों में भी अंधेरा छाया रहा। ऐसे में चिकित्सकों को भी मरीजों का उपचार करने में दिक्कत झेलनी पड़ी।

🔹बत्ती हुई गुल 

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लाइन जलने से अस्पताल में आपूर्ति ठप हो गई, इससे जांच भी प्रभावित रहीं। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली न आने से कई मरीजों ने अन्य अस्पतालों का रुख किया । कुछ मरीज बैरंग घर लौटे। दोपहर एक बजे के करीब खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अस्पताल में ओपीडी संचालित होती है। ओपीडी रजिस्टर के मुताबिक करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। 

🔹भर्ती मरीजों को भी उठानी पड़ी दिक्कतें

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

जिला अस्पताल में 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। भर्ती वार्ड में ठंड के बीच हीटर मरहम का काम कर रहे हैं। चार घंटे आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में भव्य 'गोल्ज्यू महोत्सव' का आयोजन, 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई थी। इससे अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चार घंटे बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। खराबी दूर होने के बाद सभी तरह की जांच सुचारू रूप से हुईं।-डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

Advertisement