Almora News:अल्मोड़ा में 15 दिवसीय एस्ट्रो टूरिज्म कार्यशाला का समापन, अब पर्यटन के जरिए आसमान की ऊंचाइयां छुएंगे पहाड़ के युवा

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून द्वारा टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउन्सिल एवं स्टारस्केप्स के माध्यम से आयोजित 15 दिवसीय एस्ट्रो टूरिज्म कार्यशाला का समापन 21 जनवरी 2026 को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ 7 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसमें जनपद अल्मोड़ा के 30 युवक एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान की बुनियादी जानकारी, टेलीस्कोप का संचालन, रात्रिकालीन आकाश अवलोकन, नक्षत्र, तारामंडल तथा आकाशगंगा से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर निदेशक पर्यटन, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून द्वारा प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News: "SDM रहते हुए सौम्या गर्ब्याल ने फहराया परचम, UPSC में हासिल की 822वीं रैंक"

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो टूरिज्म जैसे नवाचार पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए आय के नए साधन सृजित कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए मची सबसे ज्यादा होड़"

कार्यक्रम में उपनिदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री तथा स्टारस्केप्स की ओर से मास्टर ट्रेनर श्वेता ध्यानी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *