Almora News :कोतवाली रानीखेत पुलिस ने शराब के नशे में मोटरसाईकिल चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

0
ख़बर शेयर करें -

एक व्यक्ति पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:नैनीताल: कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर विशालकाय हाथी को देखने की मची होड़, लगा लंबा जाम

दिनांक 02/07/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रानीखेत क्षेत्र में गांधी चौक के पास वाहन संख्या UK20-0277 मोटरसाईकिल सुपर स्पेन्डर का चालक दिलीप कुमार रानीखेत जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सोमेश्वर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री धामी ने दिए ₹98.25 लाख

नशे में धूत साथी पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।  

चेकिंग अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *