अल्मोड़ा जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल ने किया खेल महाकुंभ की शुरुवात

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

अल्मोड़ा जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि खेल महाकुम्भ-2022 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आज हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि मा0 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुम्भ की शुरूआत 800 मी0 दौड़ से शुरू हुई जिसमें प्रथम स्थान पर त्रिभुवन दुर्गापाल, द्वितीय स्थान आयुष सिहं बिष्ट, तृतीय स्थान पर भूपेन्द्र सिंह बिष्ट रहें। इसके पश्चात् अन्य प्रतियोगितायें आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि 200 मी0 दौड़े में राहुल बिष्ट प्रथम (भिकियासैंण), राहुल कुमार द्वितीय (धौलादेवी), तृतीय स्थान लक्ष्मण शाही (चौखुटिया) रहें।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि 400 मी0 दौड़ में राहुल कुमार प्रथम (धौलादेवी), मनीष रावत द्वितीय (द्वाराहाट), विक्रम सिंह तृतीय (भिकियासैंण) रहे। उन्होंने बताया कि गोला फेंक में गौरव बिष्ट प्रथम (ताड़ीखेत), धीरज द्वितीय (भिकियासैंण), दीपक कार्की तृतीय (भैसियाछाना) रहे।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि चक्का फेंक में करन कुमार प्रथम (हवालबाग), राहुल कुमार द्वितीय (धौलादेवी), सुरेन्द्र सिहं तृतीय (सल्ट) रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, जिला क्रीड़ाधिकारी अरूण बंग्याल सहित समस्त खेल समन्वयक, युवा कल्याण व खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन कैलाश सिंह डोलिया ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *