अल्मोड़ा नगर की सबसे उम्रदराज महिला का निधन

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा तहसील में प्रसिद्व अरायजनवीस एंव नगर पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी मल्ला चॊसार की धर्मपत्नी कमला जोशी , उम्र 102 ने आज अपने पॆतृक निवास स्थान में

 

दिन में 8:30 बजे के लगभग अंतिम सांस ली।श्रीमती जोशी के तीन पुत्र ऒर चार पुत्रियों सहित पोता- पोतियों का भरापूरा परिवार छोड़कर चली गयी। स्व. जोशी के बड़े पुत्र कर्नल शशिशेखर जोशी, शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज जोशी, नॆनीताल बॆंक के प्रबन्धक रहे अचल जोशी हैं।

 

 

उनकी अंतिम यात्रा आज विश्वनाथ घाट को 3:30 बजे उनके आवास से प्रस्थान करेगी।
नगर की वरिष्ठतम महिला के निधन समाचार मिलने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी , जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी ने उनके आवास में पंहुचकर श्रद्वाजंली अर्पित की।

 

Advertisement