ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा 14.30 लाख रुपये की बकायेदारी पर जैंती में बड़ी कार्रवाई: 28 जुलाई को नीलाम होगी बकायेदार की जमीन

भू-राजस्व न चुकाने पर प्रशासन सख्त: ग्राम बचकाण्डे समेत 3 गाँवों में 15 नाली भूमि की होगी खुली नीलामी
अल्मोड़ा: वसूली का भुगतान न करने पर जैंती तहसील में अचल संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी*

 

अल्मोड़ा,
भू-राजस्व का बकाया न चुकाने पर प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। विक्रय अधिकारी/नायब तहसीलदार जैंती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम बचकाण्डे (तहसील जैंती) निवासी प्रताप सिंह रौतेला (पुत्र बची सिंह रौतेला) पर ₹14,30,198 (चौदह लाख तीस हजार एक सौ अठानबे रुपये) का न्यायालय देय भू-राजस्व बकाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायण हॉस्पिटल, पेपरसैली में आयोजित होगा विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर IACTS के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. ओ. पी. यादव 9 अगस्त को अल्मोड़ा में देंगे नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श

 

बकायेदार द्वारा लंबे समय से धनराशि जमा न किए जाने के कारण उनकी अचल संपत्ति की कुर्की एवं खुली नीलामी 28 जुलाई, 2026 को तय की गई है।
नीलामी का समय व स्थान: दोपहर 12:00 बजे, ग्राम बचकाण्डे (राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला)।

 

नीलामी की शर्तें: उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को मौके पर ही बोली की 1/4 (एक चौथाई) राशि तत्काल जमा करनी होगी। शेष धनराशि की वसूली नीलामी की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद की जाएगी।
नीलाम होने वाली भूमि का विवरण:
राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के अंतर्गत आने वाले 03 गाँवों में कुल 0.309 हेक्टेयर (15 नाली 07 मुट्ठी) भूमि नीलाम की जाएगी:

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

 

 

ग्राम बचकाण्डे: कुल 0.287 हेक्टेयर (खाता खतौनी सं. 03, 45, 48, 63 एवं 85 के विभिन्न खसरा नंबर)।
जाख बचकाण्डे: 0.021 हेक्टेयर (खाता खतौनी सं. 07, खसरा नं. 03)।
ग्राम स्यूनानी: 0.001 हेक्टेयर (खाता खतौनी सं. 11, खसरा नं. 2149)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *