Aditya L1 Launched:सूर्य की ओर बढ़े इसरो के कदम ,लॉन्च हुआ भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल-1

ख़बर शेयर करें -

चंद्रयान-3 की चांद पर फतेह के बाद भारत ने सूरज की ओर छलांग लगा दी है. इसरो ने आज 2 सितंबर)को आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया.सूर्य के सफर पर निकले आदित्य एल1 की लॉन्चिंग पर 🔹लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 को लेकर इसरो के पीएसएलवी रॉकेट ने जैसे ही उड़ान भरी, उसी दौरान भीड़ ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर डीएम अंशुल सिंह ने की बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

🔹आदित्य एल1 की लॉन्चिंग देखने आए लोगों ने कहा- अद्भुत

आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बाद, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में इकट्ठे हुए लोगों ने कहा, “हम इसे देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं।ये हमारे लिए एक अविस्मरणीय पल है।ये एक अद्भुत एहसास है कि हम नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसियों को प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।हम वास्तव में उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:update लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का हुआ गठन

🔹आदित्य एल1 का तीसरा चरण हुआ अलग

इसरो के आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है।