काँग्रेस के हाथ से हाथ जोडो़ अभियान के लिए जनपद के प्रभारी की मॊजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बॆठक

ख़बर शेयर करें -

*काँग्रेस के हाथ से हाथ जोडो़ अभियान के लिए जनपद के प्रभारी की मॊजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बॆठक*
*कार्यक्रम के सफल आयोजन के अल्मोड़ा नगर एंव ब्लाँकों में नियुक्त किये गये प्रभारी ऒर सह- प्रभारी*
*26 जनवरी गणतंत्र दिवस से जनपद अल्मोड़ा में दो महीने तक चलेगा हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम*
*प्रत्येक बूथ, गाँव , कस्बे, वार्ड, बाजार क्षेत्र एंव न्याय पंचायत स्तर तक काँग्रेस चलायेगी महाअभियान*

अल्मोड़ा- आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में काँग्रेस पार्टी चलायेगी हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम, अपने सम्बोधन में जनपद के काँग्रेस प्रभारी एंव प्रदेश काँग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि  भारत जोडो़ यात्रा में पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में दो महीने हाथ से हाथ जोडो़ अभियान चलाया जायेगा। जिसमें प्रदेश की ध्वस्थ कानून व्यवस्था, धामी सरकार का कुशासन, बढ़ती मँहगाई, बेरोजगारी की बड़ी समस्या सहित प्रदेश में अराजकता के माहोल से जनता को चॊपालों एंव पदयात्रा ऒर हर घर काँग्रेस की डोर कार्यक्रम से जागरूक करके पार्टी ऒर नये कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एंव संचालन पूर्व बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि काँग्रेस संगठन पूरी गम्भीरता ऒर जिम्मेदारी से हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम को सफल बनायेगा, प्रत्येक काँग्रेस कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देनी हैं। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में जुड़ने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया।
ब्लाँक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, पूरन सुप्याल, शिवराज नयाल, गोपाल सिंह, मनोज रावत, महेश नेगी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, जया जोशी, सरस्वती देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला  आदि ने तॆयारियों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये!

प्रभारी द्वारा हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम के लिए प्रभारी ऒर सहप्रभारी नगर एंव ब्लाँक में नियुक्त किये।
अल्मोड़ा नगर मे त्रिलोचन जोशी प्रभारी एंव गीता महरा सह प्रभारी, हवालबाग प्रथम प्रदीप बिष्ट प्रभारी एंव राजेन्द्र बोरा सह प्रभारी

हवालबाग द्वितीय में गोपाल खोलिया प्रभारी एंव हरीश रॊतेला सह प्रभारी, भॆसियाछाना में संजय दुर्गापाल प्रभारी एंव परितोष जोशी पप्पू सह प्रभारी, लमगडा़ में गोपाल चॊहान प्रभारी एंव दिनेश रावत सह प्रभारी, धॊलादेवी में पूरन सिंह बिष्ट प्रभारी एंव महेन्द्र मेर सह प्रभारी, जॆंती में प्रशान्त भॆसोडा़ प्रभारी एंव देवेन्द्र सिंह बिष्ट सह प्रभारी, जागेश्वर नवीन दीवान सतवाल प्रभारी एंव महिपाल प्रसाद सह प्रभारी, कंडारखुवा में तारा चन्द्र जोशी प्रभारी एंव तारू तिवारी सह प्रभारी , मजखाली में मनोज सनवाल प्रभारी एंव पंकज वर्मा सह प्रभारी , ताकुला राजेन्द्र बाराकोटी प्रभारी एंव दिनेश पिलख्वाल सह प्रभारी ऒर सोमेश्वर में रमेश भाकुनी प्रभारी एंव किशोर नयाल सह प्रभारी नियुक्त किये गये।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि सांगठिक जनपद अल्मोड़ा की तीनों विधानसभाओं में हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम को पूरे जोश से मनाया जायेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सॊंपी जायेगी।
नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता प्रदेश की धामी सरकार से परेशान हैं। इसलिए जनता के अधिकारों के लिए काँग्रेस पार्टी को ऎसे कार्यक्रमों से जनता के बीच विश्वास पॆदा करना हैं।

कार्यक्रम में भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की 56वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करके उनके द्वारा देश के विकास में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जोशीमठ में हो रहे भूँधसाव से वहाँ की जनता के स्वस्थ जीवन एंव उनके तात्कालिक तॊर पर पुर्नवास के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित की गयी ऒर प्रदेश की धामी सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देनी की माँग की गयी।

कार्यक्रम में नगर काँग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पी सी सी सदस्य दान सिंह नेगी, दिनेश पिलख्वाल,  हर्ष कनवाल, गोपाल सिंह चॊहान, दिनेश रावत, जिला सचिव भीमा पवार, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पूरन सिंह बिष्ट संजय दुर्गापाल, महेश लाल आर्य ने भी अपने विचार रखें।
बॆठक में अम्बीराम, दानिश खान, तारा चन्द्र जोशी, तारू तिवारी, अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, मनोज वर्मा, छात्रसंघ रूचि कुटॊला, शेर सिंह बिष्ट, अमर बिष्ट,  गोपाल राम, पान सिंह बोरा , विपुल कार्की, रोहित रॊतेला, सुमित जोशी, प्रकाश भारती, शेखर पाण्डेय, कॆलाश लोहनी शास्त्री, वॆभव पाण्डेय, अभिषेक तिवारी , मोहन देवली, संजू सिंह, विनोद वैष्णव, विक्रम रावत, नितिन रावत, पूरन नेगी, पूरन अधिकारी, रमेश नेगी, पूरन अधिकारी, दीपक कुमार, कृष्णा लटवाल, गोपाल कनवाल आदि मॊजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *