जनपद के थानों में स्थापित महिला हेल्प डैस्क के बेहतर संचालन हेतु कोतवाली बागेश्वर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

पुलिस अधीक्षक, जनपद- बागेश्वर अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी, बागेश्वर  सिंह राणा द्वारा आज कोतवाली बागेश्वर में जनपद के समस्त थानो में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क के अधिकारी /कर्मचारियों के लिये एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,

 

 

जिसमें महिला हैल्प डैस्क की स्थापना,उद्देश्य,संचालन के बारे में बताते हुए थानों/चौकियों में आने वाले फरियादियों/पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं का निवारण का सही तरीका

 

 

 

 

और प्रत्येक व्यक्ति/महिला को निस्वार्थ भाव से जानकारी देने के लिये बताया साथ ही पीड़ितों को दिये जाने वाली छति पूर्ति,प्रतिकर के सम्बन्ध में जानकारी देकर उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात महोदय द्वारा महिलाओं के लिए कार्य स्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न हेतु गठित कमेटी के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए उक्त सम्बन्ध में ऐसी कोई शिकायत के बारे में पूछा गया तो किसी के द्वारा इस प्रकार की शिकायत का होना नहीं बताया गया।

 

 

महोदय द्वारा कार्य स्थल पर किये जाने वाले व्यवहार और कार्यो को भली भाँति समझाते हुए सभी को अपने कार्यशैली में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। इस कार्यशाला में प्रभारी महिला हेल्प लाईन श्रीमती खष्टी बिष्ट एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *