यहाँ मिला नर गुलदार का शव मौके पर पहुंचा वनविभाग
बागेश्वर : बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड के बैजनाथ वन रेंज के सिल्ली गांव में एक नर गुलदार का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी शव को रेंज कार्यालय ले आए। जहां पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को नष्ट कर दिया। वनाधिकारी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बिसरा जांच के लिए आईबीआर बरेली भेज दिया है। वहीं वनाधिकारी ने जानकारी दी गरुड़ विकास खंड सिल्ली के ग्रामीणों को गांव में एक गुलदार का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेंजर सुरेंद्र सिंह अन्य वन कर्मी शव को रेंज कार्यालय ले आए। यहां पशुपालन विभाग के डॉ ने उसका पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। नर गुलदार की उम्र करीब साढ़े तीन साल है। बिसरा जांच को आईबीआर बरेली भेजा जाएगा।
रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया