अब गांव में मकान मालिकों को मिलेगा अधिकार ड्रोन से कराई जा रही है मैपिंग

 

देहरादून – केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वामित्व योजना के तहत देशभर के सभी गांव की ड्रोन के माध्यम से मैपिंग कराई जा रही है।

 

 

स्वामित्व योजना का लक्ष्य भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करके गांव में मकान मालिकों को अधिकार का दस्तावेज मुहैया कराना है। हालाकि, उत्तराखंड राज्य के करीब 99 फीसदी गावों की मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। लगभग 17 गांव बचे हुए है जिसकी भी मैपिंग जल्द ही कर ली जाएगी।

 

 

वहीं, देहरादून पहुंचे केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में इस साल जुलाई महीने में स्वामित्व योजना पूर्ण हो जायेगी।

 

 

साथ ही कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया मिलकर इस योजना पर काम कर रहे हैं। हालाकि, गावों की मैपिंग आधुनिक तकनीकी के साथ की जा रही है।

 

Advertisement