अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली मजबूती, पूर्व ‘आप’ नेता अमित जोशी ने थामा हाथ देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता, विधायक मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली मजबूती, पूर्व ‘आप’ नेता अमित जोशी ने थामा हाथ देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता, विधायक मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

 

 

 

 

अल्मोड़ा/देहरादून, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अल्मोड़ा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, शिक्षाविद एवं अल्मोड़ा विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे अमित जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  ज्‍यूड़कफून में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

शिक्षाविद के रूप में पहचान रखने वाले अमित जोशी के कांग्रेस में शामिल होने को अल्मोड़ा के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जोशी ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी, याद किए गए उनके योगदान

 

 

सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने अमित जोशी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से न केवल अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

Advertisement