पर्वतीय कृषि और शोध को मिलेगी नई उड़ान: वीपीकेएएस अल्मोड़ा और भरसार विवि के बीच हुआ पाँच वर्षीय समझौता

पर्वतीय कृषि और शोध को मिलेगी नई उड़ान: वीपीकेएएस अल्मोड़ा और भरसार विवि के बीच हुआ पाँच वर्षीय समझौता

 

 

किसानों तक पहुँचेंगे उन्नत बीज; एम.एससी. व पीएच.डी. छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा

 

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि और औद्यानिकी के विकास को नई गति देने के लिए भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (VPKAS), अल्मोड़ा तथा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के बीच पाँच वर्षों का एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया है। इस समझौते पर संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त और विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. बी. पी. भट्ट ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विकास मंत्री पर 210 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप, सीएम से बर्खास्तगी की माँग

 

 

 

छात्रों को मिलेगा शोध और आधुनिक संसाधनों का लाभ इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय के चयनित एम.एससी. और पीएच.डी. विद्यार्थियों को अल्मोड़ा स्थित अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में शोध करने का अवसर मिलेगा। छात्र संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं, प्रायोगिक खेतों और समृद्ध पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे। संयुक्त अनुसंधान में मुख्य रूप से पर्वतीय कृषि प्रणालियों, उद्यानिकी, मृदा एवं जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण और फसल सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

 

 

 

पहाड़ के किसानों तक पहुँचेंगे उन्नत किस्मों के बीज समझौते का सीधा लाभ पर्वतीय काश्तकारों को मिलेगा। दोनों संस्थान मिलकर वीपीकेएएस अल्मोड़ा द्वारा विकसित और उत्तराखंड के लिए जारी उन्नत फसल किस्मों के बीज उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से धान, गेहूँ, मंडुवा, मक्का, झंगोरा, सोयाबीन, भट्ट सहित अन्य दलहनी व तिलहनी फसलों की किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में संकाय के 68 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 02 दिसंबर को

 

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, खेतों में लाइव प्रदर्शन और अध्ययन भ्रमण के माध्यम से किसानों को इन नई किस्मों की विशेषताओं और पहाड़ के अनुकूल आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा। इस पहल से पर्वतीय खेती को अधिक लाभकारी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement