उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : राजनाथ सिंह

हरिद्वार में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को रक्षा मंत्री ने किया संबोधित

उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : राजनाथ सिंह

 

 

 

 

हरिद्वार: केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत सरकार नहीं, बल्कि उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सत्ता में रहने के बावजूद संगठन को उतना ही सक्रिय और जीवंत बने रहना चाहिए, जितना सत्ता से बाहर रहते हुए रहा है।

 

 

 

देवदार के वृक्ष की तरह मजबूत है संगठन, धामी सरकार अडिग

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का संगठन देवदार के विशाल वृक्ष की तरह मजबूत और गहरी जड़ों वाला है। प्रदेश में लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनना कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने धामी सरकार को हिमालय की तरह अडिग बताते हुए कहा कि उत्तराखंड मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनसमर्थन के बल पर राज्य में तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर जानलेवा हमला,

 

 

 

हरिद्वार की आध्यात्मिक भूमि पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में संगठन के साथ काम करना उनके लिए सदैव विशेष रहा है। बड़ी संख्या में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी संगठन के विस्तार का प्रमाण है।

 

 

 

विचारधारा और अंत्योदय पर जोर

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दर्शाती हैं। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। पार्टी अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के 9 सूत्र

रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नौ सूत्र दिए:

  1. संगठन सर्वोपरि: जनप्रतिनिधियों की संगठन से निकटता और बढ़े; मंडल, जिला और बूथ स्तर पर नियमित संवाद हो।
  2. फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनें: आपदा, दुर्घटना या संकट के समय भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले सहायता के लिए पहुंचें।
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

 

 

 

  1. सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग: इसे केवल प्रचार तक सीमित न रखकर जनता की भावनाओं और फीडबैक का माध्यम बनाएं।
  2. मर्यादित संवाद: व्यक्तिगत हमलों व अमर्यादित भाषा से बचते हुए मुद्दों और तथ्यों के आधार पर बात करें।

 

 

 

  1. युवाओं को जोड़ें: हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय टीम बनाकर उन्हें नेतृत्व के अवसर दें।
  2. तथ्यों से दें जवाब: विपक्ष के आरोपों व दुष्प्रचार का जवाब लोकतंत्र, ईवीएम और आपातकाल जैसे विषयों पर प्रमाणिक तथ्यों के साथ दें।
  3. बदलाव की कहानियां पहुंचाएं: योजनाओं की सूची के बजाय उनसे आमजन के जीवन में आए वास्तविक बदलावों और लाभार्थियों की सफलता को घर-घर तक पहुंचाएं।

 

 

 

  1. नैतिकता व अनुशासन: प्रत्येक कार्यकर्ता आचरण, ईमानदारी और सार्वजनिक मर्यादा बनाए रखे।
  2. एकजुटता बनाए रखें: पद या व्यक्तिगत अपेक्षाओं के मतभेदों को हावी न होने दें; एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
Advertisement