हरिद्वार में भाजपा संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक, सीएम धामी ने आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर दिया जीत का मंत्र

हरिद्वार में भाजपा संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक, सीएम धामी ने आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर दिया जीत का मंत्र

 

 

 

हरिद्वार। आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य रूप से सहभागिता की और संगठनात्मक विषयों, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी चुनावों में पार्टी के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों की निर्णायक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर जानलेवा हमला,

 

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी संगठन की असली मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और कर्मठ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने आह्वान किया कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा समाज के अंतिम छोर और विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाना है, ताकि आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

 

 

 

इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद एवं सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement