मुनस्यारी के दरकोट गाँव से स्वरोज़गार और परंपरा की नई राह: अंगोरा व भेड़ की ऊन से संवर रहा भविष्य
मुनस्यारी के दरकोट गाँव से स्वरोज़गार और परंपरा की नई राह: अंगोरा व भेड़ की ऊन से संवर रहा भविष्य
मुनस्यारी (अल्मोड़ा/पिथौरागढ़): उच्च हिमालयी क्षेत्र के दूर-दराज़ दरकोट गाँव की तारू रावत अपने पारंपरिक हुनर, मेहनत और स्थानीय संसाधनों के सहारे स्वरोज़गार की एक नई पहचान बना रही हैं। अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से तारू ने न केवल अपने काम को साझा किया है, बल्कि दरकोट गाँव के परिवारों और शौका जनजाति की पीढ़ियों पुरानी परंपरा को भी सामने रखा है।
परंपरा और हुनर का संगम
तारू रावत के अनुसार, यह पहल केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि दरकोट गाँव के उन परिवारों की साझा मेहनत का परिणाम है जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी आत्मनिर्भरता की राह तलाश रहे हैं। यहाँ अंगोरा खरगोश और भेड़ की ऊन से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्य शौका जनजाति की सदियों से चली आ रही विरासत और जीवनशैली से जुड़ा है, जिसे वे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना और सहेजना चाहती हैं।
स्वरोज़गार से उद्यमिता की ओर
घरेलू हुनर को व्यावसायिक रूप देते हुए तारू एक सफल बिज़नेसवुमन बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध ऊन और पारंपरिक कारीगरी को सही मंच और बाज़ार मिले तो स्थानीय युवाओं व महिलाओं के लिए स्वरोज़गार के मजबूत अवसर पैदा हो सकते हैं।
सीधे संपर्क की सुविधा
जो लोग इन उत्पादों को मँगवाना चाहते हैं, वे व्हाट्सऐप नंबर 7078880336 पर संपर्क कर उत्पादों का कैटलॉग प्राप्त कर सकते हैं।
