ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

 

ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा: नगर के ढूंगाधारा क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिहायशी मकान के पास एक साथ तीन अत्यंत जहरीले ‘रसेल वाइपर’ (Russell’s Viper) सांप देखे गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग और रेड क्रॉस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 

 

 

सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर पहुंची टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढूंगाधारा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह बिष्ट ने अपने घर के समीप सांप होने की सूचना दी। मौका मुआयना करने पर वहां एक नहीं बल्कि तीन जहरीले रसेल वाइपर बैठे मिले, जिससे आसपास के निवासियों में भय का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई खुशियां: खोए हुए 63 मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

 

 

 

 

संयुक्त टीम ने किया सफल रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेड क्रॉस यूथ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने बिना कोई जोखिम उठाए कड़ी मशक्कत के बाद तीनों रसेल वाइपरों का सकुशल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा सत्येंद्र सिंह नेगी, रेड क्रॉस यूथ अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ तथा रेड क्रॉस यूथ उप सचिव अभिषेक जोशी की मुख्य भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जागेश्वर धाम से मथुरा 'कार सेवा' यात्रा का आगाज; 6 दिसंबर को शौर्य दिवस पर मथुरा पहुंचने का आह्वान

 

 

 

 

सुरक्षित जंगलों में छोड़े गए सांप

सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम द्वारा तीनों जहरीले सांपों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित दूरस्थ जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया गया। सांपों के पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी की सराहना की।

Advertisement