विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अल्मोड़ा में संगठनात्मक बैठक आयोजित

 

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अल्मोड़ा में संगठनात्मक बैठक आयोजित

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतियों, संगठन की मजबूती और बूथ व न्याय पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी बनाने पर गहन मंथन हुआ।

 

 

 

 

बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी हेमंत बगड़वाल, अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भगत डसीला, जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह बिष्ट एवं सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी ललित बिष्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रभारियों ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। 2027 का चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ खेल भूमि भी बन रहा है: सीएम धामी

 

 

 

 

नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मजबूती से आवाज उठाएंगे। साथ ही युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और समाज के हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

 

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, सोमेश्वर के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ. अजय पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन कोहली, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीवान राम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल और सोशल मीडिया प्रभारी बी.के. पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

 

 

 

इसके अलावा बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, राजू भट्ट, बहादुर मेहता, रमेश भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, महिपाल प्रसाद, देवेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement