केदारताल में बर्फबारी के बीच रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर से मातली लाए गए 3 शव, अन्य लापता ट्रेकर्स की तलाश में जुटीं टीमें

केदारताल में बर्फबारी के बीच रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर से मातली लाए गए 3 शव, अन्य लापता ट्रेकर्स की तलाश में जुटीं टीमें

 

 

 

उत्तरकाशी (विशेष संवाददाता)। जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारताल ट्रेक पर भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे ट्रेकिंग दल के रेस्क्यू अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम परिस्थितियों से 3 शव बरामद कर हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचा दिए हैं। लापता शेष सदस्यों की खोज के लिए केदारताल क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर विधानसभा में आपसी खींचतान के बीच दीपक पाण्डेय के लिए खुल सकता है अवसर!

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ का 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, रास्ते में अचानक हुए भारी हिमपात और ग्लेशियर टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यह दल तय समय पर वापस नहीं लौट सका।

 

 

 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के समन्वय से SDRF, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमों ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने बताया कि केदारताल क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बावजूद रेस्क्यू टीमें मुस्तैदी से जुटी हैं। अभियान के दौरान बरामद 2 पुरुष और 1 महिला के शव को एयरलिफ्ट कर मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है, जहां से अग्रिम कानूनी व पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल ट्रेक हादसा: लापता 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च अभियान तेज, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

 

 

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, केदारताल क्षेत्र में बर्फ से ढके रास्तों और बेहद खराब मौसम के बीच अन्य लापता लोगों का सुराग लगाने के लिए ड्रोन और आधुनिक उपकरणों के साथ टीमें लगातार सर्चिंग में लगी हुई हैं।

Advertisement