नेपाल: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के समय टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

 

नेपाल: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के समय टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

 

 

 

 

विशेष संवाददाता / एजेंसी काठमांडू। नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बू जिले के ऊंचाई वाले फेरिचे इलाके में लैंडिंग के प्रयास के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस भीषण हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

 

 

स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर बर्फीले इलाके में बने हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने या दृश्यता में कमी के कारण दोनों चॉपर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

 

 

राहत और बचाव कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, नेपाल पुलिस और बचाव दल के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद आपातकालीन रेस्क्यू के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मृतक विदेशी नागरिक की पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा रही है।

 

 

 

 

जिला पुलिस प्रमुख ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों और मौसम की स्थिति की जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement