केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का कपकोट दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

​
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का कपकोट दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

 

 

 

कपकोट (बागेश्वर)। बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में बदहाल और अधूरी सड़कों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सड़कों की बदहाली से परेशान क्षेत्रवासियों के बीच अल्मोड़ा के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा दो दिवसीय दौरे पर कपकोट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।

 

 

 

समीक्षा बैठक और सड़कों का जायजा
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पार्टी के कोर ग्रुप और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिन पर कार्य प्रगति पर है और कई के टेंडर प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

 

 

 

उन्होंने ‘सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ के तहत कपकोट से कर्मी मार्ग जैसी महत्वपूर्ण सड़क के लिए बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी।
अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने कहा “कपकोट विधानसभा का दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें कार्यकर्ताओं और कोर ग्रुप के साथ बैठकें की जा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से लगभग 45 से अधिक स्वीकृत सड़कों पर काम चल रहा है। सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से कपकोट-कर्मी मार्ग जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के लिए पैसा स्वीकृत कर टेंडर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

 

 

स्थानीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कपकोट में कई सड़कें अभी अधूरी हैं और मल्ला दानपुर क्षेत्र की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि इन सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने में जुटे दिखे।

 

Advertisement