अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

 

अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद परिवारों की टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश से बचाव के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

 

 

 

 

अल्मोड़ा: जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, अल्मोड़ा की टीम ने सराहनीय पहल की है। संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा परिवारों के घरों की टूटी एवं क्षतिग्रस्त छतों पर तिरपाल बिछाकर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई है।

 

 

 

 

हालिया मौसम की मार और बारिश से इन गरीब परिवारों के घरों में पानी टपकने की समस्या को देखते हुए रेडक्रॉस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खुद तिरपाल लगाने का कार्य किया। टीम के इस मानवीय कदम से जरूरतमंद परिवारों को मौसम की आपदा से सुरक्षा मिल सकी है, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने संस्था की भरपूर सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

 

 

 

इस राहत कार्य के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भीमा पवार और सुमित कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

 

 

 

मौके पर मौजूद रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल बड़ी आपदा के समय ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना है। मानवता की सच्ची सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही रेडक्रॉस का मूल ध्येय है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

 

Advertisement