चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

 

 

 

चम्पावत जिले के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप, आपदा में क्षतिग्रस्त हुए आवासों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है, जिसके तहत स्पेशल कैटेगरी में चिह्नित 35 परिवारों के आवासों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अंतिम स्वीकृति मिल गई है।

 

 

 

 

चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

 

 

चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने की दिशा में चम्पावत जिले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिले के आपदा प्रभावित 35 परिवारों के क्षतिग्रस्त आवासों के पुनर्निर्माण के लिए स्पेशल कैटेगरी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) के अंतर्गत अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

 

 

 

 

 

विकासखंडवार स्वीकृत आवासों का विवरण:

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अजय सिंह ने जानकारी दी है कि स्वीकृत किए गए कुल 35 आवासों का क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है:

बाराकोट विकासखंड: 21 आवास

लोहाघाट विकासखंड: 9 आवास

पाटी विकासखंड: 3 आवास

चम्पावत विकासखंड: 2 आवास

इन सभी 35 आवासों की जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और इन्हें योजना के अंतर्गत विधिवत रूप से स्वीकृत कर लिया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

 

 

शीघ्र जारी होगी 60 हजार रुपये की प्रथम किस्त:

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी पात्र लाभार्थियों को उनके नए आवास निर्माण के लिए जल्द ही 60,000 रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। इस प्रकार, कुल 35 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 21 लाख रुपये की धनराशि सीधे उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

 

 

 

प्रथम किस्त मिलने से प्रभावित परिवार अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। इसके बाद, नियमानुसार निर्माण की प्रगति के आधार पर 40,000 रुपये की दूसरी किस्त और 30,000 रुपये की तीसरी किस्त भी जारी की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से आपदा प्रभावितों को जल्द ही सुरक्षित पक्का आशियाना मिलने की उम्मीद बंध गई है।

Advertisement