लोहाथल-तोराथल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने की अपील
लोहाथल-तोराथल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने की अपील
चौकोड़ी (विशेष संवाददाता): क्षेत्रीय संपर्क मार्ग को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में चौकोड़ी के ग्राम प्रधान मनोज सानी ने क्षेत्रवासियों के साथ लोहाथल-तोराथल मोटर मार्ग के चल रहे डामरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान ने सड़क निर्माण की प्रगति और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता और तय मानकों का पूरी तरह पालन करने को कहा।
प्रधान मनोज सानी ने कहा, “ग्रामीणों को लंबे समय बाद बेहतर सड़क की सुविधा मिल रही है। ऐसे में कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क का निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे क्षेत्र को एक मजबूत और टिकाऊ रास्ता मिल सके और आने वाले वर्षों में लोगों को आवाजाही में सुगमता रहे।”
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखने की बात कही। निरीक्षण में ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।