Uttrakhand News:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU): जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

​उत्तराखंड: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) से पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय ने अपने जुलाई-2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक है।

🌸आवेदन तिथि

जानकारी के अनुसार अब छात्र विभिन्न स्नातक स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के लिए 09 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जुलाई-26 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया 01 जुलाई, 2026 से शुरू हुई थी। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें यह अतिरिक्त समय दिया गया है।

​🌸जानें कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सिम बॉक्स से चल रहा था ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल

छात्र उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।