सोमेश्वर में किसानों के लिए पेडल संचालित ‘वी एल धान थ्रेशर’ का प्रदर्शन

0
ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर में किसानों के लिए पेडल संचालित ‘वी एल धान थ्रेशर’ का प्रदर्शन

 

 

 

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में 25 सितंबर को ग्राम अर्जुनराथ (सोमेश्वर) में पेडल संचालित ‘वी एल धान थ्रेशर’ का प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फसल कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी) के अंतर्गत किसानों के श्रम और समय की बचत के उद्देश्य से किया गया।

 

 

 

इस थ्रेशर की मड़ाई क्षमता लगभग 100 किलोग्राम प्रति घंटा है और इसका वजन महज 45 किलोग्राम है। कम वजन और बिना किसी बिजली या ईंधन के केवल पेडल से संचालित होने के कारण यह पर्वतीय क्षेत्रों के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बेहद उपयोगी है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में यंग प्रोफेशनल-1 श्री चैतन्य साह ने सहयोग प्रदान किया। प्रदर्शन में अर्जुनराथ गांव के 10 किसानों (4 महिला एवं 6 पुरुष) सहित कुल 16 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों ने खुद पेडल संचालित थ्रेशर चलाकर अपने धान की मड़ाई की और इसकी कार्यप्रणाली को समझा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

 

 

 

प्रदर्शन के बाद किसानों ने इस यंत्र के प्रति बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे समय व श्रम बचाने में काफी मददगार बताया, साथ ही अपनी व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुसार यंत्र में कुछ सुधार के सुझाव भी दिए। वैज्ञानिकों ने किसानों के इन सुझावों को भविष्य में थ्रेशर को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *