Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
🌸एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ जारी
🌸कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने NDPS Act के 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा FIR No. 61/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act बनाम अवधेश कुमार टम्टा आदि से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा उर्फ मीर उर्फ निक्की की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा उर्फ मीर उर्फ निक्की उर्फ मीर को दिनांक 21.09.2026 को धारा 29 NDPS Act से संबंधित मामले में उसके घर टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🌸गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
मिहिर टम्टा उर्फ मीर उर्फ निक्की, उम्र 24 वर्ष, पुत्र राजेश कुमार टम्टा, निवासी टम्टा मोहल्ला, अल्मोड़ा।
🌸कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम—
1. उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
2. अपर उ0नि0 श्री गणेश कुमार
3. कानि0 श्री खुशाल राम