​Almora News:अल्मोड़ा: 7 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनी के बाद अल्मोड़ा जिले में 7 सितंबर 2026 को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जल भराव और सड़क मार्ग बंद होने जैसी आपदाओं की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भवाली-अल्मोड़ा एनएच और रातीघाट मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

1 दिवसीय अवकाश: 07 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सख्त निर्देश: मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी अल्मोड़ा को सभी शैक्षणिक संस्थानों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *