ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने शिक्षक और युवा वर्ग में अपनी पैठ बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। शिक्षक दिवस पर शनिवार को उत्तराखंड शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में शिक्षक नेताओं और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने वालों में महेंद्र पाल सिंह परमार, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, परमवीर बिष्ट, अंकित पांडे, अमन पांडे, शुभम चमोली समेत कई लोग शामिल रहे।

🌸भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग समाज में व्यापक प्रभाव रखता है। समाज को तोड़ने वाली शक्तियों का लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने और युवाओं में जनजागरूकता पैदा करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नए सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं के बीच भाजपा की विचारधारा और सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर: 3 लोगों की मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

🌸कई शिक्षक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का प्रभाव विद्यालय तक सीमित नहीं है। उनके पढ़ाए विद्यार्थी आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक वर्ग के माध्यम से पार्टी का संदेश बड़ी संख्या में युवाओं तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

🌸शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान भी शामिल

पार्टी में शामिल हुए राम सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक विद्वेष फैलाने और युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाए जाने की घटनाओं ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवादी सोच को भाजपा में आने का आधार बताया। राजनीतिक तौर पर शिक्षक नेताओं की ज्वाइनिंग 2027 की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

भाजपा जहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है, वहीं शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रभाव के जरिए युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *