National News​:नेपाल आपदा: रसुवा बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

0
ख़बर शेयर करें -

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा जिला अस्पताल विवाद: "कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार बैकफुट पर" — वैभव पांडे

अधिकारियों के अनुसार, एसईओसी के 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005 नंबरों के अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में हुए व्यापक जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:घटिया सड़क निर्माण पड़ेगा महंगा: दुर्घटना में मौत या अपंगता पर ठेकेदारों पर लगेगा 50 लाख तक का जुर्माना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुख प्रदेश के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *