अब विधानसभा में महिला विधायकों के लिए विशेष कक्ष

 

 

 

अब विधानसभा में महिला विधायकों के लिए विशेष कक्ष

 

विधानसभा सत्र के प्रथम दिन आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नई शुरुवात करते हुए महिला विधायकों, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा भवन में महिलाओं के लिए विशेष कक्ष का शुभारंभ किया|

 

 

विधानसभा अध्यक्ष बनते ही ऋतु खंडूडी ने विधानसभा परिसर में महिला विधायक, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों के लिए एक विशेष कक्ष बनाए जाने की प्राथमिकता के आधार पर इच्छा जाहिर की थी| बता दें कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सहित आठ महिला विधायक हैं।

 

 

 

राज्य बनने के बाद विधानसभा भवन में महिला विधायकों के लिए इस प्रकार के कक्ष की कोई भी व्यवस्था नहीं थी, ऋतु खंडूडी भूषण ने महिला विधायक हो हुए खुद भी इस समस्या का जिक्र इससे पहले कार्यकाल में विधायक रहते हुए किया था|

 

Advertisement