कपकोट तहसील के किरौली के जंगल में कंकाल मिलने से फैल गई सनसनी

0
ख़बर शेयर करें -

 

ज़िले के कपकोट तहसील अंतर्गत किरौली के जंगल में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का हुजूम जंगल में उमड़ा गया। कंकाल की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

 

जंगल गई कुछ महिलाओं ने किरौली नामक जंगल में एक कंकाल देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कपकोट थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

दूणी गांव निवासी कुंदन सिंह कपकोटी ने कंकाल की शिनाख्त मां के रूप में की। प्रभारी थानाध्यक्ष बंदना चौहान ने बताया कि रमुली देवी 75 वर्ष पत्नी प्रेम सिंह बीते सितंबर माह से गायब थी। जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *