Uttrakhand News:रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा को दी नई सौगात; प्रतिभाओं का किया सम्मान”

रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा को दी नई सौगात; प्रतिभाओं का किया सम्मान”

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भी शिरकत की और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमर्जेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सुरक्षित

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। 

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है 

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

Advertisement