Almora News:अल्मोड़ा में पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया शौर्य दिवस, कारगिल शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
ख़बर शेयर करें -

कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया शौर्य दिवस

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को अल्मोड़ा स्थित शहीद स्मारक, छावनी क्षेत्र में शौर्य दिवस समारोह पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया । इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों तथा कारगिल युद्ध की वीरांगनाओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत की सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अनाहत सिंह ने रचा इतिहास: बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वाश चैंपियन, तोड़ा मिस्र का 15 साल का वर्चस्व!

शौर्य दिवस के अवसर पर वीर नारियों श्रीमती सरस्वती माया घले (पत्नी शहीद नायक हरी बहादूर घले), श्रीमती नीलमा विष्ट (पत्नी स्वर्गीय लांस नायक मोहन सिंह), श्रीमती सुनीता बोरा (पत्नी स्वर्गीय हवलदार शिवराज सिंह बोरा) तथा श्रीमती कमला गोस्वामी (पत्नी स्वर्गीय नायक देवेन्द्र गिरि) को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  # शिवभक्ति की राह: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का छठा दल सीमांत धारचूला पहुँचा, 'जय भोले' के जयकारों से गूंजी घाटी*

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के , मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, गैरीसन अल्मोड़ा के प्रभारी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त), सैनिक लीग अल्मोड़ा के अध्यक्ष सीपीओ दिनेश चन्द्र तिवारी, महेन्द्र सिंह मेहरा, गैरीसन अल्मोड़ा के जेसीओ एवं जवान, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, 24 एवं 77 बटालियन एनसीसी के कैडेट तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *