ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने के आसार हैं।

इसके साथ ही हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिल्ली चमकने की संभावना है। वहीं 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। जिसको देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

🌸देहरादून में दोपहर के समय हुई बारिश

शनिवार को देहरादून में सुबह से धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। बीच-बीच में बारिश की हल्की फुहारें भी पड़ती रही। दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बौछारें पड़ने लगी। धूप निकलने पर उमस ने परेशान किया तो वहीं बारिश होने पर गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सोमेश्वर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री धामी ने दिए ₹98.25 लाख

🌸बारिश के चलते देहरादून में बढ़ी ठंड

इसके साथ ही केदारनाथ धाम में शनिवार को हुई बारिश के बाद कोहरा छाया रहा। लगातार हो रही बारिश के चलते ठंड भी बढ़ गई है। उधर बद्रीनाथ धाम में भी लगातार बारिश के चलते आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम का मिजाज बिगड़ने के बावजूद दोनों धामों में तीर्थ यात्रियों का आवागमन बना हुआ है, हालांकि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।

🌸उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने की निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और संबंधित कार्यकारी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की बंद सड़कों को जल्द खोला जाए ताकि राहत सामग्री और आवश्यक सेवाएं उन तक पहुंच सके। इसके साथ ही बांधों और बैराजों के जलस्तर की समीक्षा भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा डीएलआरसी बैठक में बोले सीडीओ रामजीशरण शर्मा—"स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों का हो समयबद्ध निस्तारण, आवेदकों से न रहे कोई संचार गैप"

🌸देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। वही 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *