Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के लिए 62 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी, नाबार्ड योजनाओं को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें देहरादून के टपकेश्वर महादेव, गढ़ी डाकरा कैंट में आठ एमएलडी क्षमता के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) के लिए भूमि खरीद को 6.62 करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं के लिए 41.37 करोड़ मंजूर किए गए हैं।