Uttarakhand Weather Update: देहरादून और हरिद्वार समेत 5 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

 

देहरादून: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अगले 3 घंटों का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट’ जारी किया है।
इस दौरान राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

 

 

 

इन इलाकों में खराब हो सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख कस्बों और उनके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं:

 

 

देहरादून जनपद: डोईवाला, ऋषिकेश, मसूरी, चकराता एवं आसपास के क्षेत्र।
पौड़ी गढ़वाल: एकेश्वर, कोटद्वार व आसपास के इलाके।
उत्तरकाशी: पुरोला और आसपास के क्षेत्र।
टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार: कई संवेदनशील स्थानों पर तेज बारिश।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

सावधानियों और सुरक्षा हेतु निर्देश
मौसम के बदलते मिजाज और तेज आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है:
प्रशासन की अपील:
बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और लोहे के खंभों के पास न खड़े हों।
नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से उचित दूरी बनाए रखें।
पर्वतीय मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्री और पर्यटक भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

 

Advertisement